167 पुलिसकर्मियों की 24 टीमों ने सोमवार की रात की ताबड़तोड़ 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, कुल 25 गिरफ्तार, 109 अपराधकर्मियों का किया गया सत्यापन

Spread the love

Saraikela :- सोमवार की रात सरायकेला पुलिस की 167 पुलिसकर्मियों की 24 टीमों ने रातभर ताबड़तोड़ 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कुल 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 109 अपराधकर्मियों का सत्यापन किया गया है. अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के नेतृत्त्व में विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों/वारंटियों की गिरफ़्तारी एवं आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया है. उक्त अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल, सभी थाना प्रभारी /अंचल निरीक्षक के साथ कुल 167 पुलिसकर्मियों की 24 टीमों ने भाग लिया. अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए अभियान की निगरानी की गई. 24 टीमों द्वारा विभिन्न थानांतर्गत 100 से अधिक स्थानों पर छापामारी करते हुए कुल 25 वांछित अपराधियों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न अपराध शीर्ष में कुल 109 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया जिनमें 39 अपराधी आर्म्स एक्ट ,31 एनडीपीएस एक्ट, 05 हत्या, 04 उत्पाद अधिनियम, 26 संपत्तिमूलक कांडों एवं 04 नक्सल कांडों में आरोपपत्रित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *