सोनारी थाना शांति समिति में अपराधियों का बोलबाला

Spread the love

जमशेदपुर :-  दिनांक 31 अगस्त 2025 को सोनारी थाना परिसर में सोनारी थाना प्रभारी एवं समस्त सोनारी थाना के अधिकारियों को सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों एवं आरोपित द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर चोरी लूट डकैती हथियार बरामद और तरह-तरह के कारनामों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया पर आश्चर्य यह है की सोनारी थाने में चोर मचाए शोर का कहावत चरितार्थ हो रहा है।यह सबके लिए गर्व की बात है की सोनारी थाना क्षेत्र में अपराधियों में नकेल कसा जा रहा है पर दुर्भाग्य की बात यह है की जो थाना प्रभारी अपने सूझबूझ से अपराधियों के विरुद्ध शिकंजा कस रहे  है  वही सोनारी थाना में दर्ज मुकदमे में आरोपित शांति समिति के सदस्य के साथ खड़े हैं और फूलों का गुलदस्ता ले रहे हैं, बता दें की शांति समिति मे ऐसे सदस्य लोग है जिन लोगों के खिलाफ खुद सोनारी थाने में ही  देह व्यापार और रंगदारी के आरोप में शिकायत दर्ज है  और थाना प्रभारी को इस विषय में संपूर्ण जानकारी भी है जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी कौशल किशोर  के द्वारा भी इस विषय में थाना प्रभारी महोदय को जांच का आदेश भी दिया गया था पर न जाने क्यू वह जांच धरा का धरा रह गया।थाना प्रभारी महोदय के पास उन लोगो का अपराधिक मामले का लेखा-जोखा भी  मौजूद है और उन्हें पूर्ण रूप से ज्ञात भी है।पर पता नहीं किस कारण वस थाना प्रभारी महोदय सही निर्णय लेने में संकोच कर रहे हैं और अपने साथ-साथ पूरे सोनारी के लोगों के सामने सोनारी थाना शांति समिति का गरिमा धूमिल कर रहे हैं।अब तो लगता है ईश्वर ही कोई चमत्कार करें ताकी सोनारी थाना शांति समिति फिर से गर्व महसूस करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *