श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “एलुमिनाई मीट 2025” का भव्य आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर :- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पूर्व छात्रों को उनके प्रशिक्षण संस्थान से पुनः जोड़ने और अतीत व वर्तमान के बीच एक मजबूत कड़ी बनाने के उद्देश्य से आज “एलुमिनाई मीट 2025” का सफल आयोजन किया।

इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति डॉ. एस.एन. सिंह, प्रभारी कुलसचिव डॉ. मौसमी महतो तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण विशेष रूप से उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जूनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने माहौल को जीवंत कर दिया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा महाविद्यालय से जुड़े रहना चाहिए और अपने अनुभवों से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करना चाहिए। वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण ने सभी पूर्व छात्रों का हार्दिक स्वागत करते हुए संस्थान के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर कई पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भी मंच पर आकर अपने यादगार अनुभव साझा किए, जिससे माहौल में भावुकता और अपनापन दोनों देखने को मिला।

कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफी और संपर्क में बने रहने के वादों के साथ हुआ। संचालन बी.एड. की छात्राएँ अमृत कौर और निशु ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती चंचला महतो ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *