10 महाविद्या मां काली के दर पहुंचे रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री ने मत्था टेक किया मां के दर्शन

Spread the love

Saraikela:- ओड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को देर शाम आदित्यपुर-2 एलआईजी 170 स्थित 10 महाविद्या काली मां के दरबार पहुंचे.वे यहां आचार्य राजेश कुमार मिश्रा के निवास स्थान पर पहुंचे. जहां भव्य रूप से स्थापित मां काली की प्रतिमा का दर्शन एवं पूजन किया.
इस अवसर पर उनके साथ जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव भी मौजूद थे. दोनों ने मां काली की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा-अर्चना के दौरान पुरोहित प्रशांत कुमार मिश्रा और मीनाक्षी मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई. पंडित राजेश मिश्रा ने बताया कि 10 महाविद्या काली स्थान में हर वर्ष की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्र का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा. साथ ही आगामी काली पूजा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है. रघुवर दास यहां होने वाले शारदीय नवरात्र और काली पूजा के कार्यक्रमों की जानकारी ली और आशीर्वाद स्वरूप मां काली की महिमा को अधिक से अधिक जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया. बता दें कि 10 महाविद्या काली स्थान आदित्यपुर में शारदीय नवरात्र और काली पूजा के समय विशेष उत्सव जैसा माहौल रहता है और कई गणमान्य लोग यहां मां के आशीर्वाद लेने नियमित रूप से आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *