Saraikela :- पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के साथ तेल भरवाने के विवाद मे गम्भीर रूप से मारपीट कर ज़ख़्मी करने के आरोप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि।आदित्यपुर थाना कांड संख्या 287/25 दिनांक 18/25 धारा 126 (2), 115(2), 117(2), 109, 191(2) 119(3), 190, 351(2), 324(4) BNS. के प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसके प्राथमिकी अभियुक्त (1)भरत टुडू, और (2) राहुल कुमार दोनों विद्युत नगर, (3)कौशिक दारा जो इच्छापुर लाइन टोला थाना आर॰आई॰टी॰ क्षेत्र के निवासी हैं ने गम्हारिया ऑटो पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के साथ तेल भरवाने के विवाद में गम्भीर रूप से मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया था. आज तीनों आरपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.




