Saraikela :- श्रीराम मंदिर अयोध्या के प्रमुख ट्रस्टी और उडुपी पेजावर मठ के पीठाधीश पूज्य श्रीश्री 108 श्री विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामीजी चौमासा बिताने के बाद कर्नाटक के बेंगलुरु से बद्रीनाथ लौटने के क्रम में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों ने उनका स्वागत किया और स्वामीजी ने अपने अनमोल वचनों से राम भक्तों को कृतार्थ किया. इस दौरान शहर के पत्रकारों ने उनसे बातें की. पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए स्वामीजी ने कहा कि भारत जिस राह पर अग्रसर है एक दिन स्वयं हिन्दू राष्ट्र बनेगा. देश में रामराज्य की स्थापना के सवाल पर स्वामीजी ने कहा कि जिस फिन देश के सभी लोग स्वयं को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श को अपना लेंगे देश में रामराज्य स्वतः आ जायेगा. उन्होंने कहा कि जो जिस पेशे में हैं वे सेवा भाव से लग जाएं तो लोगों का कल्याण होने लगेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शेष 3 दिन 29, 30 और 31 दिसंबर को अयोध्या में विशेष पूजन के साथ राम मंदिर का कार्य पूरा होगा, वे लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित करने निकले हैं. प्रेस वार्ता में जम्मी भास्कर डिप्टी प्रेसिडेंट आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमिटी बिस्टुपुर आदि भी मौजूद रहे.




