एनआईटी जमशेदपुर में अखिल भारतीय इंटर एनआईटी खेल समागम 2025-26 का भव्य आयोजन

Spread the love

Saraikela :- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर इस वर्ष 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक अखिल भारतीय इंटर एनआईटी खेल समागम 2025-26 की मेज़बानी कर रहा है. इस तीन दिवसीय आयोजन में पुरुष फुटबॉल, महिला फुटबॉल और टेबल टेनिस जैसी प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. इस खेल आयोजन में देशभर के 31 एनआईटी संस्थानों और आई.आई.ई.एस.टी. शिबपुर से आए 650 छात्र और 178 छात्राएं, कुल मिलाकर 800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. पुरुष फुटबॉल में 31 एनआईटी, महिला फुटबॉल में 11 एनआईटी, तथा टेबल टेनिस में पुरुषों की 22 और महिलाओं की 17 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतिभागियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए, यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े इंटर एनआईटी खेल समागमों में से एक माना जा रहा है.

4 अक्टूबर को हुआ भव्य उद्घाटन समारोह-

4 अक्टूबर को सम्पन्न हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. के. बेहरा शामिल हुए. एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर, अखिल भारतीय इंटर एनआईटी खेल समागम 2025 के ऑब्जर्वर एम. सूरज सिंह एस.ए.एस. ऑफिसर, एनआईटी सिलचर, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों में प्रो. आर. वी. शर्मा डिप्टी डायरेक्टर, डॉ. आर. पी. सिंह डीन, छात्र कल्याण, कर्नल एन. के. राय कुलसचिव और प्रो. ए. के. एल. श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट, एस.ए.सी. मौजूद रहे. समारोह के दौरान संस्थान के खेल शुभंकर एवं अखिल भारतीय इंटर एनआईटी खेल समागम 2025 के आधिकारिक शुभंकर “ज्ञान आइबिस” का अनावरण किया गया. यह शुभंकर खिलाड़ियों की दृढ़ता, बुद्धिमत्ता और कठिन परिश्रम का प्रतीक है, जो इस आयोजन की भावना को सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *