नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

घाटशिला :– सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को नशा मुक्त बनाना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच “नशा नहीं करूंगा और न किसी को नशा करने दूंगा” की शपथ दिलाई गई, जिसमें छात्रों ने दृढ़ संकल्प के साथ नशामुक्त जीवन का वचन लिया। उपस्थित विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक बताया कि नशा व्यक्तिगत विकास को कैसे बाधित करता है, यह सामुदायिक विकास में किस प्रकार बड़ा अवरोध बनता है और नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण की नींव है। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लेते हुए नशे को जड़ से समाप्त करने में अपनी जिम्मेदारी समझने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन NSS की प्रोग्राम ऑफिसर मिस पतत्रि माली ने किया, जिन्होंने युवा पीढ़ी को नशा छोड़ने और दूसरों को भी रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी और बताया कि समाज के हित में युवाओं की जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *