Saraikela :- एक महिला के गले से 9 नवंबर को खरकई नए पुल के पास से चेन की छिनतई बाइक सवार युवकों ने कर ली थी. जिसके आरोपी को आदित्यपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से 18 दिन बाद पकड़ लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई चेन के साथ आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है. बता दें कि इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड सं०- 344/25, दिनांक -09/11/2025, धारा- 304(2) बी० एन० एस०,
दिनांक 09.11.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस कांड की पीड़ित महिला जमरोदपुर से आदित्यपुर की ओर बाइक से आ रही थी. इसी क्रम में नया पुल पार करने के बाद बाईक पर सवार दो युवकों के द्वारा उसके गले से चेन छीन लिया गया था. कांड की गम्भीरता को देखते हए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार थाना प्रभारी आदित्यपुर विनोद तिर्की के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड के आरोपी इस्माईल आलम उर्फ चोच, पिता गुलाम सरवर, पता प्रीनवैली रोड नं0-17, क्रास रोड नं0-04, हाउस नं०-93, थाना आजादनगर, जिला पर्वी सिंहभम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को अभियुक्त के निशानदेही पर छिनतई की गई सोने की चेन और इस घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रशन नंबर JH05BH-5895 बरामद किया है.


* छापामारी दल के सदस्यः-
1. प०नि० सह थाना प्रभारी बिनोद तिर्की
2. पु०अ०नि0 कौशल कुमार
3. पु0अ0नि बिनोद टुडू आदि शामिल थे.


