अब मानगो के लोग कर सकेंगे 5 रुपए में भोजन

Spread the love

 

सरयू राय ने श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ मानगो में किया जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र में जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ मानगो, डिमना रोड, आदर्श नगर में शिव मंदिर के समक्ष किया। यहाँ अब प्रत्येक दिन दोपहर में चलंत भोजनालय से लोगों को भोजन उपलब्ध होगा।

 चलंत वाहन की व्यवस्था विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से किया है जबकि भोजन वितरण और भोजन की व्यवस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है।

शनिवार होने के कारण मध्याह्न भोजन में खिचड़ी, चोखा, पापड़ और आचार परोसा गया। कुल 126 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रत्येक दिन अलग अलग मेन्यू  के अनुसार लोगों को  चावल, दाल, कढ़ी, सब्जी, आचार आदि परोसा जाता है।

 शनिवार को खिचड़ी, पापड़ आचार परोसा जाता है। इस कार्यक्रम से लभांवित होने वाले दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिक, बाजार के दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक शामिल हैं। 

सरयू  राय ने कहा कि चलंत भोजन वाहन में स्वच्छता का पूरा ख्याल रखते हुए भोजन परोसा जा रहा है। बीच बीच में वे भी योजना का निरीक्षण करते हैं ताकि इस योजना का लाभ ले रहे लाभुकों को साफ-सूधरा और स्वादिष्ट भोजन मिलता रहे। यदि कोई साधारण व्यक्ति भी घर से बाजार अथवा किसी अन्य कार्य से निकला है और भोजन के समय घर नहीं जा पा रहा है तो ऐसे व्यक्ति भी विधायक निधि पोषित श्री बालाजी चलंत मध्याह्न भोजनालय से मात्र 5 रु. शुल्क देकर भरपेट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। 

भोजन करने वाले लोगों ने मध्याह्न भोजन योजना की काफी सराहना की है। सबों ने एक स्वर से कहा कि इस योजना से उन्हें काफी राहत मिलगी। उन्हें मात्र 5 रुपए देकर इस योजना से भरपेट भोजन प्राप्त कर सकेंगे।

 भोजन के स्वाद एवं भोजन परोसने में साफ-सफाई के बारे में भी भोजनार्थियों ने अपनी राय व्यक्त की और कहा कि चलंत भोजन वाहन से मिलने वाला भोजन काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ्यकर है। इसे परोसने में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

आज के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और डाॅ. संतोष गुप्ता, मानगो नगर निगम क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह, जनता दल (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जय महाकाल सेवा संस्थान के नित्यानंद सिन्हा, लोजपा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, जद (यू) महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, राजीव सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, लालु गौड़, प्रवीण सिंह, अर्जुन शर्मा, नीरू सिंह, रीना सिन्हा, गंगा साहु, अशोक चैहान, लकी सिंह, प्रीति सिन्हा सहित काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *