रेल मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रित प्रयासों, नवाचार और स्वदेशीकरण से भारतीय रेलवे को विश्व स्तरीय नेटवर्क में बदलने में मदद मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि अमृत भारत ट्रेनों के माध्यम से गैर-एसी यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के बाद, भारतीय रेलवे जल्द ही एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है g



