स्नेह से अभिभूत होकर प्रोटोकॉल से हटकर आम लोगों से मिलीं राष्ट्रपति, अभिवादन स्वीकार करना ऐतिहासिक : जकमो

Spread the love

 

Saraikela : भारत के 15वें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का आदित्यपुर  N. I. T College का दौरा ऐतिहासिक रहा. उन्होंने आदित्यपुर की जनता के अपार प्यार एवं स्नेह से अंगी भूत होकर प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम लोगों से मिली एवं अभिवादन स्वीकार किया, जिससे आदित्यपुर की जनता गदगद है. बता दें आदित्यपुर में पहली बार किन्ही राष्ट्रपति का आगमन हुआ है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिए सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन सरायकेला खरसावां जिले के तमाम जनता, राज्य प्रशासन एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं आदित्यपुर नगर निगम की सराहना करता है.  उक्त बातें ओम प्रकाश अधिवक्ता अध्यक्ष जनकल्याण  मोर्चा आदित्यपुर एवं जलाडो, सुनील कुमार स्वाईं सचिव जलाडो, दीपेंद्र नाथ ओझा अध्यक्ष आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं रवि शंकर पासवान सचिन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *