Saraikela : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद आज 30 दिसंबर को समाजसेवी शेखर डे ने उद्घाटन किया. मौके पर शेखर डे ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, चूंकि आज ही के दिन नेताजी अंडमान निकोबार में कदम रखे थे. आज के नेताओं को नेताजी के आदर्शों को अपनाना चाहिए. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशभक्ति से ओतप्रोत रहा और वे ताउम्र देश की आजादी के लिए लड़ते रहे. मंच के अध्यक्ष पीके नंदी ने कहा कि आज ही के दिन नेताजी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 1944 में राष्ट्र ध्वज फहराया था. इसलिये आज ही दिन को मूर्ति के अनावरण और उद्घाटन के लिए चुना गया. इस पावन अवसर पर शिक्षाविद संध्या प्रधान, अंजन कुमार दास, मंजू दत्ता, अंजुश्री नंदो, असीम रॉय, जवाहर मामा, रामचंद्र पासवान, अनिल प्रधान, मलकीत सिंह, अब्दुल सत्तार, कमल दास, अमित कुमार सिन्हा, शब्बीर आलम, नौशाद आलम आदि प्रतिमा के उद्घाटन समारोह के वक्त मौजूद रहे.



