Saraikela: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कई अग्नि व भू-धसान प्रभावित क्षेत्र में जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव जारी है. इसी बीच क्षेत्र में रह रहे एक शख्स की मौत हो गई है. आशंका है कि जहरीले गैस की वजह से उनकी जान गई है. इससे पूर्व इस माह में क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. हालांकि, सुरेंद्र सिंह की मौत गैस रिसाव के कारण हुई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. मृतक की पहचान नया धौडा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है. बीती रात वे अपने कमरे में सोए थे और सुबह परिजनों ने उन्हें अचेत पाया. उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुरेंद्र सिंह जनत मजदूर संघ के सदस्य रहे हैं.


* गैस रिसाव को रोकने के प्रयास अपर्याप्त साबित हो रहे: संजीव सिंह
इधर, घटना की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह SNMMCH पहंचे और मतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल व्यक्त प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. संजीव सिंह ने कहा कि केंदआडीह में गैस रिसाव की समस्या वर्षों से बनी हई है, लेकिन इसे रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास अब तक अपर्याप्त साबित हो रहे हैं. उन्होंने प्रबंधन पर केवल कागजी कार्रवाई करने का आरोप लगाया. वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस रिसाव रोकने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. अब तक कल छह बोरिंग होल किए गए हैं, जिनमें से केवल दो में नाइट्रोजन भरी गई है. हालांकि, इससे कोर्ड ठोस समाधान नही निकल पाया है. क्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग भयभीत हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

