Saraikela : अमृत नगर में निःशल्क योंग कक्षा का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मौजूद थे. जिनका स्वागत योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने किया. पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र ने कहा कि जिस कदर आदित्यपुर गम्हरिया में प्रदूषण बढा है, लोगों की आयु सीमा घटती जा रही है. ऐसे में योग हमें निरोग रखने में कारगर साबित होगा. हमने कोरोना में कईयों को खोया है, कडयों ने माता-पिता, बेटा, भाई खोया है. इसलिए हमें खद की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेना जरूरी है. मौके पर योग प्रशिक्षक एनके झा ने योग के कई आसनों को कर के बताया और उसके फायदे भी बताए. उन्होंने मौजूद लोगों को योग की ओर मुखातिब होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि योग भगाए रोग. योग प्रशिक्षक चंदेश्वरी यादव ने बताया कि योग से मोटापा, डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है, यहां नित्य प्रति योग क्लास होती है. हमारा उद्देश्य समाज को निरोगी बनाने का है. इस मौकें पर वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, श्रीराम यादव, एसएन यादव, आदित्य कुमार, विकास लाल, सकलदेव यादव, अर्जुन यादव, कपिलदेव प्रसाद, काशीनाथ सिंह, रतन लाल गुप्ता, मनबोध शर्मा, योग कक्षा के जिला संयोजक राम कमार मिश्रा, आदित्य वाजपेयी, प्रफल्ल कमार सिन्हा, सुदर्शन सिंह, विजय शंकर सिंह, शिव दत्त पंडित, राम गहन पांडेय, सुनील कुमार मेहता, मिथिलेश शर्मा, सुरेश सिंह. मुंशी साह, विपिन प्रसाद, विजय कुमार चौधरी आदि शामिल थे.



