गोलमुरी थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान, गुलाब देकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Spread the love

 

जमशेदपुर :- सड़क सुरक्षा को लेकर गोलमुरी थाना पुलिस द्वारा शनिवार को ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इस मौके पर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का आग्रह किया गया।

पुलिस ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य सख्ती के साथ-साथ लोगों में जिम्मेदार नागरिक होने की भावना विकसित करना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान आम लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *