साहित्यिक-सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन परिमल 11 को जेपी उद्यान में लगाएगा सुरों का महाकुंभ

Spread the love

 

Saraikela :साहित्यिक-सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन “परिमल” 11 जनवरी रविवार को जेपी उद्यान आदित्यपुर में सुरों का महाकुंभ लगाएगा. इस महाकुंभ में वर्षों से पुरानी और सामाजिक चेतना को जोड़ने वाली सन 1960, 1970, 1980, 1990 और 2000 के  मीनिंग फुल फिल्मी गीतों की महफ़िल सजेगी, जिसे “परिमल” के एमेच्योर कलाकार और सुरसाधक प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान सभी संगीत प्रेमी वनभोज के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजन का भी रसास्वादन करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसमें आदित्यपुर और जमशेदपुर के सभी संगीत प्रेमी शिरकत करेंगे. इस आशय की जानकारी प्रेसवार्ता में संगठन के अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सुबोध शरण, सुरेश धारी, ओम प्रकाश चौरसिया, लक्ष्मण प्रसाद, नवनीत मजूमदार, धीरज सिन्हा, श्याम थापा, प्रवीर एवं शंटू दा मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *