ए एस कॉलेज बिक्रमगंज का प्रधान सहायक बने अरविंद, प्राचार्य समेत कर्मियों ने दी बधाई

Spread the love

 

बिक्रमगंज /रोहतास:- अंजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज में निवर्तमान कार्यकारी प्रधान सहायक के सेवा निवृत होने के बाद मंगलवार को कार्यालय में वरीय सहायक कुमार दिनेश उर्फ अरविंद सिंह को प्रधानाचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राम ने प्रधान सहायक का प्रभार दिया। ज्ञातव्य हो कि 31 दिसंबर 2025 को कार्यकारी प्रधान सहायक सेवा निवृत हुए। क्रिसमस की छुट्टि के बाद 2 जनवरी 2026 को महाविद्यालय खुला। लेकिन प्रधान सहायक का पद अब तक रिक्त था। फलस्वरुप प्रधानाचार्य ने तत्काल वरीयता सूची के आधार पर कुमार दिनेश को प्रधान सहायक का प्रभार संबंधित अधिसूचना जारी की। प्रधानाचार्य कक्ष में कुमार दिनेश को बुके और फूल माला से प्रधानाचार्य  सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि कुमार दिनेश पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सबको साथ लेकर महाविद्यालय के कार्यों का निष्पादन करेंगे। इसके बाद कुमार दिनेश को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और  सचिव अक्षय कुमार प्यारे जी ने उनके कक्ष में सम्मान पूर्वक बैठाया । मौके पर डॉक्टर कन्हैया सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रभात कुमार , डॉक्टर भरत प्रसाद,डॉक्टर सरोज राम ,डॉक्टर   अख़लाक़, अहमद फैजल अहमद, डॉक्टर परवेज अहमद ,अशोक कुमार सिंह, संकेश्वर सिंह , डॉक्टर आर के पांडेय,सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।  कर्मचारियों में लेखापाल विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, संतोष पांडेय ,आरज़ू खान , सत्येश्वर राम, अजय गुप्ता, दीपक कुमार, सतीश ,संतोष ,मिंटू कृष्णा प्रसाद आदि सहित तमाम कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *