ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के कैलेंडर सह पंचांग का भव्य विमोचन

Spread the love

 

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में आज सुमन मेमोरियल ट्रस्ट, एग्रिको, जमशेदपुर में संस्था के कैलेंडर सह पंचांग का भव्य विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संध्या 05:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लगभग 125 गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रघुवर दास जी, पूर्व राज्यपाल, ओडिशा, तथा श्री शरद कुमार झा जी, ब्रिटिश काउंसलर, सन्त पीटर, बकिंघमशायर, की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद लाल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश कुमार झा भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कैलेंडर सह पंचांग रामायण थीम पर आधारित है, जिसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ मैथिल तिथि, पंचांग, पर्व-त्योहार एवं पारंपरिक काल-गणना का पूर्ण एवं सुस्पष्ट समावेश किया गया है।

विशिष्ट अतिथि श्री रघुवर दास ने कैलेंडर की विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। मिथिला के लाल स्व० ललित नारायण एवं मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में कैलेंडर के आर्थिक सहयोगकर्ता श्री अरुण कुमार झा, एवं डिज़ाइनकर्ता श्री अनिल कुमार शर्मा जी का मैथिल परम्परा के अनुरूप शॉल और पाग के साथ विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में अन्य सभी अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं मैथिली पहचान को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति के इस प्रयास को उन्होंने सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों की निरंतरता की कामना की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वस्ति वाचन पण्डित विपिन झा, भगवती गीत श्री नीलाम्बर चौधरी एवं स्वागत गीत का गायन श्रीमती डेज़ी ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम का संचालन अशोक झा पंकज द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव श्री शंकर कुमार पाठक ने किया एवं सभी अतिथियों, उपस्थित जनसमूह एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समन्वय में समस्त कार्यकारिणी का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *