Saraikela : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध कर्म आज एलआईजी (रो)_48, आदित्यपुर-2 (साईं मंदिर के पास) स्थित आवास पर संपन्न हुआ. इस दौरान वहां पहुंचे खास और आम लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी. उल्लेखनीय है कि लगभग 80 वर्षीय स्व प्रसाद का विगत 28 दिसंबर को हृदयाघात की वजह से निधन हो गया था. उनका परिवार वर्षों से टाटा स्टील से जुड़ा रहा है. उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार टाटा स्टील में अधिकारी हैं. जबकि छोटे पुत्र नीतेश राज टाटा स्टील के कर्मचारी होने के साथ-साथ टाटा वर्कर्स यूनियन में सहायक सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश सिंह, डेप्युटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू, प्रमोद कुमार एवं कमेटी मेंबर कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, विजय खान जूसको अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, महामंत्री अंजनी पांडे, टाटा मोटर्स महामंत्री आर के सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया, आरबीबी सिंह, ज्योति माथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, अंबुज पांडे, संजीव श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, विनोद राय, एके श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ चौबे, जिला पार्षद परितोष सिंह, टाटा स्टील के बीपी सेफ्टी राजीव मंगल, जुबिन पलिया, राहुल दुबे, पंकज कुमार सिंह, भाजपा नेता सतीश शर्मा, पूर्व सुधीर चौधरी सहित कई पदाधिकारी और कमिटी मेंबर उपस्थित थे.



