पूर्व सैनिक राजीव रंजन के पिता अभिमान सिंह का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में हुआ विलय

Spread the love

 

पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक एवं भारत भारती संस्था के पूर्वी भारत के जोन कॉर्डिनेटर राजीव रंजन के पिता अभिमान सिंह का आज ब्रह्मनंद अस्पताल में सुबह 8 बजे के करीब देहांत हो गया। मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आवास पर उनका हिन्दू रीतिरिवाज से विधि के बाद उनका पार्थिव शरीर भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट में अंतिम संस्कार के लिए प्रस्थान किया। बड़े बेटे होने के कारण राजीव रंजन ने मुखाग्नि दी। अभिमान सिंह ने अपने पीछे दो पुत्र राजीव रंजन धर्मवीर एवं पुत्री पिंकी व मुक्ति का भरा पूरा परिवार छोड़कर स्वर्गलोक प्रस्थान किये। पूरा कार्यक्रम उनके बहनोई सुनील सिंह उपेंद्र सिंह सुशील कुमार सिंह हँसराज सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अंतिम संस्कार में झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शम्भु सिंह अरुण सिंह अमरप्रीत सिंह काले शिवशंकर सिंह राजेश सिंह विकास सिंह मृत्युंजय सिंह रणविजय सिंह रमेश सिंह चंद्रमा सिंह बलजीत सिंह बरमेश्वर पांडेय सतेंदर सिंह अशोक श्रीवास्तव प्रमोद कुमार दास दिनेश सिंह बृजकिशोर सिंह वरुण कुमार आनंद पाठक हरेराम ओझा सुनील जोशी सतीश गुप्ता हिरेश रमेश राय कमल शुक्ला अमित कुमार उतपल सिन्हा रामशंकर सिंह अजय कुमार सिंह रमेश शर्मा महेश जोशी ङी एस तिवारी आदि सैकड़ों सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *