मकर संक्रांति पर बाउरी बस्ती में महिलाओं-पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण

Spread the love

 

Saraikela  : समाजसेवी महिलाओं ने आज मकर संक्रांति के मौके पर हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाउरी बस्ती के लोगों (महिला-पुरुषों) के बीच करीब 350 धोती, साड़ी, लुंगी, गंजी का वितरण किया. मौके पर अर्चना मिश्रा ने बताया कि आज के दिन स्नान के साथ दान पुण्य की महत्ता है. चूंकि आज शटतिला एकादशी भी है तो ऐसे मौके पर आज के दिन दान पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है. इस पुनीत कार्य में समाजसेवी महिला अर्चना मिश्रा के साथ अदिति शैल मिश्रा, कंचन झा, सावित्री देवी, आभ्या मिश्रा आदि ने भी बढ़ चढ़ कर दान पुण्य किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *