चांडिल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और कूड़ा डंपिंग का मामला आया सामने

Spread the love

चांडिल के चिलगु गांव में करीब 3 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जहां जमशेदपुर से कूड़ा लाकर डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं।

सरकारी जमीन पर अवैध क्रशर प्लांट और लोहा/आयरन छन्नी का कारोबार भी चल रहा है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए घातक माना जा रहा है। ग्रामीणों ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।ग्रामप्रधान कामदेव दास ने अवैध कब्जा हटाने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर अनैतिक और गैरकानूनी कार्य किए जा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी माफियाओं को संरक्षण दे रही है, जिससे यह मामला बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है। अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *