सोना देवी की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय ‘नेत्र ज्योति यज्ञ’ का आयोजन, 24 से 26 जनवरी तक निःशुल्क आंख ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण

Spread the love

 

सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के सहयोग से स्व. सोना देवी की पुण्य स्मृति में नेत्र ज्योति यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों की आंख का निशुल्क ईलाज किया जायेगा और आंख का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. इस नेत्र चिकित्सा शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बी पी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ विवेक केडिया तथा डॉ आनन्द सुश्रुत दिनांक 24 जनवरी 2026 को नेत्र रोगियों के नेत्र की जांच करेंगे तथा दिनांक 25 जनवरी 2026 को आवश्यकता के अनुसार इनके आंख का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. दिनांक 26 जनवरी को अपराह्न सभी मरीजों को ईलाज के उपरान्त आदर के साथ विदा किया जायेगा. रेडक्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा, जमशेदपुर में इस शिविर का आयोजन किया गया है. नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के सीएसआर के तहत किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *