स्व. सोना देवी की स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर में 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण

Spread the love

जमशेदपुर, 25 जनवरी। स्व. सोना देवी के स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी युनिवर्सिटी के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। इससे पूर्व ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर सोना देवी युनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, इस अवसर पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राजेश गुप्ता, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थें। ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिन्द, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, प्रतीक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा एवं कम्बल प्रदान कर विदा किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *