जमशेदपुर। बीते 13 दिनों से लापता कैरव गांधी को जमशेदपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे उनके आवास पर परिजनों को सौंप दिया, बेटे के सुरक्षित लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस-प्रशासन का आभार जताया, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर तकनीकी निगरानी, संभावित ठिकानों की पहचान और लगातार फील्ड ऑपरेशन चलाया गया, सिटी एसपी शिवाशिष कुमार ने बताया कि समय पर निर्णय और मजबूत टीमवर्क के कारण बरामदगी संभव हो सकी, वहीं पिता देवांग गांधी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस लगातार संपर्क में रही जिससे भरोसा बना रहा, अधिकारियों के अनुसार सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के समन्वय में चौबीसों घंटे चले अभियान के दौरान किसी भी अनहोनी से बचते हुए मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, पुलिस ने आम लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है।



