डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने लिया आदित्यपुर स्टेशन की तैयारियों का जायजा, खुलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Spread the love

 

मंडल रेल प्रबंधक (साउथ ईस्टर्न रेलवे) तरुण कुमार हुरिया ने मंगलवार की सुबह आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया. डीआरएम के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में तब्दील करने की दिशा में चल रहे प्रयास को देखना था. बता दें कि आगामी दिनों में यहां से एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होना है, आज उन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन से नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन और उनके ठहराव  से संबंधित तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी समय में आदित्यपुर से कई और महत्वपूर्ण ट्रेनें शुरू होनी हैं. जिसके लिए प्लेटफॉर्म सिग्नलिंग और अन्य सुरक्षा मानकों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को एक ‘वृहद जंक्शन’ के रूप में स्थापित करने की योजना है जिस पर काम चल रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया स्टेशन के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा. जंक्शन बनने के बाद यहां से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी. विकास कार्यों को ‘युद्ध स्तर’ पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को जल्द लाभ मिल सकेगा. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में इजाफा करते हुए डीआरएम ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर कर लिया गया है. वर्तमान में स्टेशन पर दो डीप बोरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों और स्टेशन परिसर के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित होगी. इस निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *