गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी के करकमलों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया l राष्ट्रीय गान एवं पैरेड से के बाद मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी ने अपने संबोधन में से 26 जनवरी 1950 से लेकर भारत कैसे सशक्त हुआ, कैसे आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है, कैसे देश हित में सशक्त फैसला लिए जा रहे हैं, कैसे विश्व में अपना साखऔर सम्मान बढ़ाया , विस्तार पूर्वक बताये तथा देशवासियों को देश हित में अपना संपूर्ण देने के लिए तैयार रहने का संकल्प लेने के लिए आह्वान किया किया l संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए l विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा 20 देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l मुख्य अतिथि डॉ दिनेशा नंद गोस्वामी के कर कमल द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजई कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विनर और रनर को मेडल प्रदान किया गया l अंत में विद्यालय के प्रबंधक उदय कांत कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी जी ,विद्यालय अधिष्ठात्री गायत्री मैडम, विद्यालय के डायरेक्टरइंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु जी, कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था में अहम योगदान देने वाले विजय जी , प्राचार्या नीलम सिंहा जी,शिक्षक गण, अभिभावक गण, एंकर ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संचालन योगदान देने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओ एवं सभी छात्र-छात्राओं को उनके अहम योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा निम्न संबोधन के साथ कियाl


जिस तरह फूलों से होती है चमन की जीनत l
जिस तरह कपड़

