श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के इको क्लब ने सस्टेनेबल आर्ट प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए इको-प्रिंट वर्कशॉप का आयोजन किया

Spread the love

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के इको क्लब ने कॉलेज कैंपस में सफलतापूर्वक एक इको-प्रिंट कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य टेक्सटाइल डिज़ाइन में सस्टेनेबल आर्ट प्रैक्टिस और इको-फ्रेंडली विकल्पों के बारे में जागरूकता बढाना था।

इस वर्कशॉप में छात्रों को ‘इको-प्रिंटिंग’ के कॉन्सेप्ट से परिचित कराया गया, जो एक नेचुरल डाइंग तकनीक है जिसमें हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल किए बिना कपड़े पर अनोखे पैटर्न बनाने के लिए पत्तियों, फूलों और पौधों की दूसरी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। इस सत्र में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया गया और प्रतिभागियों को अपने सृजनात्मक कामों में सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह वर्कशॉप फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के HOD श्री गणेश महतो ने आयोजित की, जिन्होंने थ्योरी और प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के मिश्रण से इको-प्रिंटिंग की प्रक्रिया समझाई। B.Ed के छात्रों ने कपड़े तैयार करने, प्राकृतिक चीज़ें चुनने और अपने खुद के इको-प्रिंटेड डिज़ाइन बनाने में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस  सत्र ने छात्रों में उत्साह बढाया और इको-फ्रेंडली इनोवेशन के बारे में उनकी समझ को विकसित करने मे सहयोग किया।

वर्कशॉप का समापन प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए इको-प्रिंटेड कपड़ों की प्रदर्शनी के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *