वार्ड संख्या 18 से पूर्व विधायक का भतीजा अंकुर सिंह ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

Spread the love

 

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका भतीजा अंकुर सिंह वार्ड संख्या 18 से अपनी समाजसेवा की पारी का शुभारंभ करेंगे। अंकुर सिंह दिवंगत प्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण सिंह के पुत्र एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह का भतीजा है। आदित्यपुर के सिंह मेंशन से पहली बार नगर निकाय के चुनाव में भाग्य आजमाने वाले अंकुर सिंह ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में वार्ड 18 के लिए नामांकन करते खरीदा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा है। विरासत में मिली समाजसेवा ही मेरा और मेरे परिवार का धर्म है। इसी उद्देश्य से वार्ड से ही विधिवत समाजसेवा का शुभारंभ करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा हूं। उन्होंने अपने दिवंगत पिता प्रवीण सिंह के अधूरे सपने को पूरा करने एवं अपने बड़े पापा अरविंद सिंह के विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वार्ड की जनता से स्नेह और सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि यदि जनता उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर देती है, तो वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना अपनी पहली प्राथमिकता बनाएंगे। सड़क, जलापूर्ति, सफाई, स्ट्रीट लाइट के साथ जरूरतमंदों की सेवा  और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *