नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘रणनीति-2026’ का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया दमखम

Spread the love

 

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में अपने दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “रणनीति” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और समग्र विकास को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और विश्वविद्यालय प्रशासन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह से भर गया।

खेल महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, शतरंज, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट तथा ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएँ पुरुष एवं महिला—दो वर्गों में आयोजित की गईं, जिससे खेलों में समान अवसर और समावेशिता को प्रोत्साहन मिला। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस खेल महोत्सव का समापन दूसरे दिन अंतिम दौर के प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने कहा, *खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘रणनीति’ कार्यक्रम विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी समान जोर दिया जाता है। विद्यार्थियों की इतनी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर मुझे अत्यंत गर्व हो रहा है।*

वहीं, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, *खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं। ‘रणनीति’ जैसे आयोजन टीम वर्क, सहनशीलता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। मैं सभी प्रतिभागियों, विश्वविद्यालय के खेल आयोजन समिति के सदस्यों, और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।*

विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने इस खेल महोत्सव के आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा *विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व सबसे अधिक है। जिस प्रकार विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एक खिलाड़ी अपने खेल कौशल का विकास करता है, वैसे ही एक विद्यार्थी भी जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए अपने शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राप्त करता है।*

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष (HOD), शिक्षकगण, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस खेल महोत्सव के दौरान आरवीएस कॉलेज में आयोजित खेल प्रतिस्पर्धाओं में फुटबॉल की प्रतियोगिता में विजयी हुई एनएसयू की टीम को सम्मानित भी किया गया।

दो दिवसीय वार्षिक खेल कार्यक्रम “रणनीति” का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जो यादगार पलों के साथ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के उस विजन को सुदृढ़ करता है, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद और समग्र व्यक्तित्व विकास को समान महत्व दिया जाता है।

विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों की सूची

ऑवरऑल विजेता- स्कूल  ऑफ इंजीनियरिंग

क्रिकेट छात्र वर्ग

प्रथम- डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी

द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ बीटेक

बास्केटबॉल छात्र वर्ग

प्रथम- डिपार्टमेंट ऑफ बीसीए

द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ बीटेक

वॉलीबॉल छात्र वर्ग

प्रथम-  डिपार्टमेंट ऑफ आईटी

द्वितीय- डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियरिंग

बैडमिंटन छात्र वर्ग

प्रथम- आदित्य राज बीबीए और प्रसुन कुमार बीबीए

द्वितीय- समीर अहमद बीबीए और समाई टुडू एलएलम

बैडमिंटन छात्रा वर्ग

प्रथम- रक्षा ठाकुर और हाईफा हमीद बीबीए

द्वितीय- गुलफाम परवीन और मुस्कान रजक बीबीए

चेस छात्र  वर्ग

प्रथम- सरोज हाजरा एमबीए

द्वितीय- नीरज कुमार बी. फार्मा

चेस छात्रा  वर्ग

प्रथम- तृप्ति श्रीवास्तव बीसीए

द्वितीय- आर्या कुमारी बीसीए

कैरमबोर्ड  छात्र  वर्ग

प्रथम- एमडी. आदिल अंसारी और शादाब अंसारी एमबीए

द्वितीय- एमडी. असद हुसैन और एमडी. फैज़ान अंसारी बी.टेक

कैरमबोर्ड छात्रा  वर्ग

प्रथम-  नुजत खान और बुशरा हयात डी. फार्मा

द्वितीय- फरजाना आईमन और आईशा आलिया बीटेक सीएसई

100मी. दौड़ छात्र वर्ग

प्रथम- शुभांकर मंडल बीसीए

द्वितीय- गौरव कुमार यादव बीसीए

100मी. दौड़ छात्रा  वर्ग

प्रथम- नेहा कुमारी बीटेक

द्वितीय- अरीबा फातिमा बीबीए

200मी. दौड़ छात्र वर्ग

प्रथम- सन्नी कुमार बीटेक

द्वितीय- अरबिंद सोरेन बीटेक

200मी. दौड़ छात्रा वर्ग

प्रथम- अरीबा फातिमा बीटेक

द्वितीय- अनम फातिमा बीटेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *