आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बैटरी दुकानदार पर अपराधियों ने चलाई 4 राउंड गोली

Spread the love

 

आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां दिन दहाड़े बैटरी दुकानदार पर गोली चली है. घटना रेलवे अंडर पास के पास की है, जहां संजय यादव नामक व्यक्ति ओ बैटरी दुकान पर बेखौफ़ अपराधियों ने लगातार 4 राउंड गोली चलाई है. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सूचना पाकर मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की दल बल के साथ पहुंचे और पुलिस गोली चालन की घटना के जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इंकार किया है. वैसे सूत्रों की माने तो रोड नंबर 17 निवासी संजय यादव के भतीजा के साथ कल हरिओम नगर में मारपीट की घटना घटी थी, जिसको लेकर रात में संजय यादव को धमकी भरे फोन भी आये थे. जिसपर संजय यादव ने थाना में लिखित सन्हा भी दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस इस संबंध को कोई कारवाई करे उससे पहले बेखौफ़ अपराधियों नाज दिन में करीब  सवा दो बजे उनके बैटरी दुकान पर जाकर 4 राउंड फायरिंग कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिया है. अब पुलिस के समक्ष अपराधियों के इस कुकृत्य को रोकने की चुनौती है.