सरायकेला जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां सरायकेला सदर अस्पताल में बना ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) अब तक चालू नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, ICU के लिए करीब 38 लाख रुपये की महंगी मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन संचालन के अभाव में ये उपकरण बेकार पड़े हैं. इसका सीधा असर गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर समेत अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि ICU संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ और व्यवस्था की कमी है. ऐसे में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जल्द से जल्द ICU चालू करने की मांग की है.



