बागबेड़ा कॉलोनी में रामनवमी पर झंडा व भूमि पूजन, भव्य जुलूस का लिया संकल्प

Spread the love

 

आज बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर 1 में श्री श्री बजरंगी अखाड़ा समिति के माध्यम से रामनवमी के पावन अवसर पर झंडा पूजन एवं भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्तिक झा के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे एवं सन्नी शर्मा उपस्थित थे।इस धार्मिक कार्यक्रम में बागबेड़ा क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूजा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा आगामी वर्ष रामनवमी के मौके पर भव्य रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकालने का संकल्प लिया गया तथा इसके लिए समिति का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से विशाल सिंह, सोनू रजक, संजय सिंह, यश अग्रहरि, गौरव साहू, अर्मान, दीपक, प्रियांशु राज, प्रिंस, मनीष, धीरज सहित कई युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति ने संकल्प लिया है कि अगले वर्ष रामनवमी को और भी भव्य एवं ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा।