बागबेड़ा में जल संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में बागबेड़ा के गांधीनगर क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि ज्वारा पूजा एवं रामनवमी पर्व के उपरांत बढ़ती गर्मी को देखते हुए निःशुल्क शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू की गई है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर के माध्यम से जुस्को का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि हाल ही में बागबेड़ा क्षेत्रों में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के दौरान आयोजित भंडारा और शरबत वितरण कार्यक्रमों में भी राजकुमार सिंह द्वारा अपने निजी टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया था. अब गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को नियमित रूप से शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल रहा है.


पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बागबेड़ा क्षेत्र के जरूरतमंद स्थानों को चिन्हित कर गर्मी के दौरान निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े. पंसस सुनील गुप्ता ने इस पहल के लिए राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है.

