जमशेदपुर और आदित्यपुर में अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अवैध भवन निर्माता हाईकोर्ट के आदेशों को खुलेआम नजरअंदाज कर रहे हैं.


* हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जारी निर्माण-
सरयू राय ने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर अदालत के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद नगर प्रशासन सुस्त रवैया अपनाए हुए है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्यपुर के हरिओम नगर और जमशेदपुर के बाराद्वारी इलाके में अवैध निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है, जिसकी तस्वीरें स्थानीय लोगों ने साझा की हैं और इसे अवैध बताया है.
* राजनीतिक संरक्षण से बढ़ा मनोबल:
विधायक ने कहा कि कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण वे बिना किसी डर के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि शहर के नियोजन पर भी गंभीर असर पड़ रहा है.

