आदित्यपुर नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव ने मेयर-डिप्टी मेयर से की मुलाकात, सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

Spread the love

 

एसोसिएशन ऑफ आदित्यपुर नर्सिंग होम के सचिव सह आईएमए के संयुक्त सचिव सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ अशोक कुमार बुधवार को आदित्यपुर के नवोदित  मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से मिले. डॉ अशोक ने उन्हें सभी पर्व त्योहार सफलता पूर्व सम्पन्न कराने को लेकर शुभकामनाएं दी और आगामी कार्यकाल सफलता से गुजरे इसके लिए बधाई दी. डॉ अशोक ने बताया कि किस प्रकार आदित्यपुर में स्वच्छता और सफाई पर नर्सिंग एसोसिएशन नगर निगम के साथ मिलकर काम करने में सहयोग कर सकता है. मेयर और डिप्टी मेयर ने भी डॉ अशोक को शुभकामनाएं दी और बेहतर और स्वच्छ आदित्यपुर बनाने में सहयोग की अपील की.