हनुमान जयंती पर आदित्यपुर मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ, देर रात तक चला महाप्रसाद वितरण

Spread the love

 

हनुमान जयंती पर गुरुवार 2 अप्रैल गुरुवार को श्रीश्री नर्मदेश्वर शिव हनुमान सूर्य मंदिर जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ. इस मौके पर अवधेश्वर ठाकुर की रामायण मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया. इस मौके पर मंदिर कमेटी सभी पदाधिकारी एवं आध्यात्मिक साधक मित्र मौजूद रहे. इस आयोजन में अतिथि के रूप में नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह शामिल हुए जिनका स्वागत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीएसपी अरविंद कुमार और संरक्षक प्रेम कुमार निर्मल ने किया. संरक्षक प्रेम कुमार निर्मल ने बताया कि सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन के समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुष आध्यात्मिक प्रेमियों से हिस्सा लिया.