Saraikela: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की एक बैठक जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें जिला कोषागार जमशेदपुर एवं सरायकेला के द्वारा कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं करने के कारण बैठक की गई. बैठक में वित्त विभाग के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार कार्यालय के द्वारा वेतन से संबंधित विवरणी तैयार कर जिला स्तर द्वारा बनाए गए कमेटी के पास ले जाने के बाद भी स- समय जांच नहीं किया जा रहा है. कर्मचारियों द्वारा बार-बार कमेटी के पास जाने पर पता चलता है कि आज जांच नहीं होगा. दूसरे दिन आए प्रपत्र को ऑफ लाइन जांच करने के बाद ऑनलाइन जांच करने में भी विलंब किया जा रहा है. जिन कार्यालय का ऑनलाइन भी जांच हो चुका है उन्हें भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द से जल्द निर्गत नहीं किया जा रहा है. इसी कारण सरायकेला उपयुक्त से दूरभाष पर वार्ता हुई जिस पर उन्होंने कल दिनांक 6 /5/2026 को वार्ता करने हेतु महासंघ को समय दिया गया है. उपायुक्त से वार्ता के उपरांत भी कर्मचारियों का वेतन जल्द से जल्द भुगतान नहीं होता है तो महासंघ मुख्य सचिव से वार्ता करने का निर्णय लेगा. आज की बैठक में महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला उपाध्यक्ष राजीव चौबे, शिवचरण दे, दुर्गा चरण माझी, कुश ध्वज लोहारा, इमरान अजमल, पिंटू कुमार सिंह, शेखर कुमार के अलावा सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे.



