लातेहार सिविल कोर्ट का सख्त निर्देश: तय तिथि पर हाजिर नहीं होने पर हो सकती है एकतरफा कार्रवाई

Spread the love

लातेहार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत से एक महत्वपूर्ण कोर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिससे संबंधित पक्षों में हलचल तेज हो गई है। यह नोटिस ऑरिजिनल सूट संख्या 03/2021 के तहत जारी हुआ है अदालत द्वारा जारी नोटिस में प्रतिवादी संख्या-05 सुमन देवी (पति–सूरज सोनी), निवासी ग्राम चेनपुर, थाना महुआडांड़, जिला लातेहार को आगामी सुनवाई में उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 29 दिसंबर 2026 सुबह 7:00 बजे निर्धारित की है।नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि निर्धारित तिथि पर संबंधित पक्ष अदालत में उपस्थित नहीं होते हैं, तो मामले की सुनवाई एकतरफा करते हुए निर्णय लिया जा सकता है।