झारखंड: महुआडांड़ के संत जोसेफ +2 विद्यालय परिसर में आयोजित फादर मेकनामारा स्मारक हॉकी टूर्नामेंट 2026 का समापन समारोह आगामी 8 मई को सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।समापन समारोह में मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सचिव संत जेवियर अकादमी प्राचार्य एवं कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि डॉ इफ्तेखार अहमद मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।समारोह में स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



