सुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर महुआडांड़ में खुशी, मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने दी बधाई

Spread the love

झारखंड:महुआडांड़। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने पर सुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने सुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कहा कि सुभेंदु अधिकारी एक अनुभवी एवं जनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करेगी।अमित जायसवाल ने कहा कि सुभेंदु अधिकारी लंबे समय से जनता की आवाज बनकर कार्य करते रहे हैं और राजनीतिक अनुभव के बल पर वे राज्य को नई दिशा देने में सफल होंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि बंगाल में शांति, विकास और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी तथा नए नेतृत्व से जनता के हित में बेहतर कार्य होने की उम्मीद जताई।