मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मिले कुलवंत सिंह बंटी, दूसरी बार शपथ लेने पर दी बधाई

Spread the love

असम : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने Himanta Biswa Sarma से मुलाकात कर उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री से झारखंड आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आग्रह को स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में झारखंड दौरे की बात कही।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में Assam विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य और अधिक प्रगति करेगा।