बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन, साहित्य और संस्कृति के रंग में रंगे श्रोता

Spread the love

सरायकेला : शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई स्कूल परिसर में भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें रांची और जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया। इस दौरान कवयित्री उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय एवं वीणा पाण्डेय भारती ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति वीणा पाण्डेय भारती ने दी।

मंच पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता एवं शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव, प्रधानाध्यापक केपी सिंह एवं समाजसेवी मोतीता सिंह ने संयुक्त रूप से कवयित्रियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।