चांडिल में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

Spread the love

सरायकेला-खरसावां : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर चर्चा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पेट्रोल पंपों पर लग रही भीड़ और कतारों के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, खाद्य आपूर्ति से जुड़े वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनहित से जुड़ी सेवाएं बाधित न हों।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी या अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें।