श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22-23 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Spread the love

आदित्यपुर: Srinath College of Education में आगामी 22 एवं 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार का विषय “रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत @ 2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” निर्धारित किया गया है।

इस राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर से रिसोर्स पर्सन, शिक्षाविद, छात्र एवं शोधार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रणनीतिक पहलुओं और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने बताया कि सेमिनार के माध्यम से देशभर के शिक्षाविदों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर सार्थक चर्चा करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेमिनार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।