महुआडांड़ संत जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रशासनिक व्यवस्था को समझा, प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय में शैक्षणिक बैठक

Spread the love

 महुआडांड़संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ के विद्यार्थियों ने प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय में शैक्षणिक बैठक कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य फादर एम.के. जोश के निर्देशानुसार पॉलिटिकल साइंस विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल मुख्यालय का भ्रमण किया, जहां उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं एवं कार्यालय संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा आम जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।

इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से समझने और व्यवहारिक ज्ञान हासिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण और संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की तैयारी में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज के कई विद्यार्थी, प्रोफेसर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।