नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाक़ात की।


इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी को मिली सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनता का बढ़ता विश्वास नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरल व्यवहार और आत्मीयता की सराहना करते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण दायित्वों के बीच समय देना प्रेरणादायक है।
काले ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे भी निरंतर प्रगति करती रहेगी और संगठन को और मजबूत बनाएगी।

