प्रखंड क्षेत्र के कुरूंद घाटी स्थित बोडाकोना मरघट के समीप शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो (नंबर BR 26V 9192) घाटी मार्ग से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।
सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व जांच कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने कुरूंद घाटी जैसे संवेदनशील मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है।

