जागृति क्लब के संस्थापक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा सम्मानित

Spread the love

सरायकेला: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में आयोजित एक समारोह में जागृति क्लब के संस्थापक, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य एवं Tata Steel में 44 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को बुके, शॉल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार एवं एसएन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने योगेंद्र गुप्ता को संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की।

समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई तथा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना के तहत आदित्यपुर-2 क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द बातचीत की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जनहित में जन आंदोलन शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा, जिसके लिए जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।